अपराध

शर्मनाक : पिता के मोबाइल पर इंस्टाग्राम आइडी बनाकर छुप-छुपकर चेटिंग करती थी किशोरी, परिजनों को नहीं लगी भनक, अचानक हुई गुम तो तब खुला राज

देहरादून: मेरठ के एक युवक ने देहरादून की 13 साल की किशाेरी को इंस्टाग्राम पर बातचीत कर पहले तो अपने जाल में फंसाया। बाद में उसे वह मेरठ भगाकर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। 27 मई को रायपुर क्षेत्र से एक 13 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस ने किशोरी के परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी ने इंस्टाग्राम पर एक आइडी बना रखी है जिसके माध्यम से वह फोटो, वीडियो शेयर किया करती थी और इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में थी । पुलिस टीम ने किशोरी की इंस्टाग्राम आइडी को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि उसकी हर फोटो, वीडियो पर एक युवक ने लाइक व कमेंट किए हुए थे।

पुलिस टीम ने किशोरी की फोटो व वीडियो लाइक व कमेंट करने वाले युवक के बारे में जानकारी हासिल। इसके साथ ही किशोरी के पिता व घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह स्वजनों से चोरी-छिपे किसी युवक से बात करती थी और उसने इंस्टाग्राम आइडी भी अपने पिता के मोबाइल में बनाई हुई थी। पुलिस ने विकास कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी दत्तावली गेसूपुर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button