देहरादून: गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली आशारोड़ी के निकट पलट गई। हादसे में 11 कांवड़िए जख्मी हो गए। घायलों में आठ को मामूली चोटें आई हैं जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी कांवड़िए ग्राम तिहरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर यूपी के रहने वाले हैं।
क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि सूचना मिली कि आशारोड़ी चौकी के निकट कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। वह पुलिस फोर्स के साथ तुंरत मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर ट्राली में करीब 25 कांवड़िए सवार थे। इनमें से 11 कांवड़ियों को चोटें आई हैं जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में संजय, राहुल, विजय, अभिषेक, रितिक, मोहित कैथल, श्रवण, वीशू सभी निवासी ग्राम तिहरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जिन्हें पावर लाइफ अस्पताल मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा प्रवीण, मोहित और शुभम को गंभीर चोटें आने के कारण दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी