देश विदेश

वायरल वीडियो : केदारनाथ में प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने पर भड़के श्रद्धालु, मंदिर परिसर में यू-ट्यूबर पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति ने पुलिस को लिखा पत्र

चमोली: श्रीकेदारनाथ मंदिर परिसर में एक युवती व युवक का प्रपोज करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।भाेलेनाथ के दरबार में इस तरह के वीडियो वायरल होने से श्रद्धालु काफी गुस्से में हैं। वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी मंदिर के गर्भगृह में नोट उड़ाने और इससे पहले मंदिर परिसर में कुत्ता घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची थी।

श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी समय-समय पर वायरल हो रहे वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने प्रभारी पुलिस चौकी श्री केदारनाथ को पत्र लिखकर मंदिर के क्षेत्र में यूट्यूब शार्टए वीडियो व इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने को कहा है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button