पौड़ी : उत्तरकाशी के पुरोला जिले में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद अब पौड़ी जिले के श्रीनगर में भी यह मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय का युवक एक युवती को भगाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
श्रीनगर थाना के इंस्पेक्टर रवि कुमार सैनी ने बताया कि नाबालिग के परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले उत्तरकाशी जिले के पुरोला, देहरादून, विकासनगर आदि क्षेत्रों में लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इन मामलों में कमी नहीं आ रही है।

More Stories
हरिद्वार में बड़ा हादसा: बंद पड़ी गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ यातत्रियों की मौत
35 सैकेंड रोई फिर बोली, ‘मम्मी अब सहा नहीं जाता’, हर्रावाला में शिक्षिका ख़ुदकुशी की जांच CBCBI को ट्रांसफर
विजिलेंस का ट्रैप, संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार