अपराध

बिग ब्रेकिंग….वन दारोगा भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, नकल विरोधी कानून के तहत हरिद्वार में पहला मुकदमा हुआ दर्ज, भाई की जगह पेपर में बैठा था युवक

हरिद्वार : हरिद्वार में नकल विरोधी कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को वन दारोगा भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर ने तहरीर दी कि परीक्षा सेंटर पर एक परीक्षार्थी जिसके पास अंकित सैनी निवासी ग्राम-फरकपुर डाडा पट्टी पोस्ट हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का एडमिट कार्ड था, परीक्षा केंद्र पर आया।  परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर उपरोक्त अनुक्रमांक पर परीक्षार्थी का नाम राहुल सैनी अंकित था। 

सूचना तत्काल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई जिनके द्वारा मौखिक रूप से उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आदेशित किया गया। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग प्रतिनिधि पंकज सुंद्रियाल व  केंद्र व्यवस्थापक को ये तथ्य प्रकाश में आए कि अंकित सैनी नाम के व्यक्ति ने अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होकर गैर कानूनी रूप से परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हल किया गया। प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश 2023 बनाम अंकित सैनी पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button