उत्तराकाशी: उत्तरकाशी में यूपी के एक मुस्लिम युवक की ओर से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के 42 दुकानदार रातों रात परिवार सहित चले गए। यह लोग गद्दे रजाई, आइसक्रीम, बाल काटने और सब्जी बेचने के व्यवसाय से जुड़े थे।
स्थानीय व्यापारी अमीचंद शाह ने कहा कि कुछ लोग व्यापार की आड़ में स्मैक, देह व्यापार, चोरी जैसे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। वहीं गंभीर चौहान, बलदेव असवाल, वीरेंद्र चौहान आदि लोगों ने स्थानीय मकान मालिकों से निवेदन करते हुए कहा की बाहर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान दें। वहीं उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी रखें।
दूसरी ओर अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुरुगेशन ने बताया कि पूइस के पास मुस्लिम परिवारों के जाने की कोई सूचना नहीं है।

More Stories
चालान व सीज का ख़ौफ़ दिखाकर मांग रहा था घूस, कांस्टेबल गिरफ्तार
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अपराधियों पर वार, चर्चित हत्याकांड में शूटर की प्रेमिका गिरफ्तार
कैंसर से लेकर हाइपरटेंशन तक सब दवा नकली, STF ने किया भंडाफोड़