रोजगार समाचार
UKPSC: इंतजार खत्म समूह-ग के 500 पदों पर जल्द होने जा रही है भर्ती, इसी महीने होगी विज्ञप्ति जारी, परीक्षा की तैयारी करने वाले हो जाएं तैयार

देहरादून: प्रदेश में समूह-ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसमें एक भर्ती की विज्ञप्ति तो आगामी दो से चार दिन में निकल जाएगी।राज्य लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आगामी दो से चार दिन के भीतर जारी हो सकता है।
आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, आयोग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक-प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है।




