देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खनन माफिया के हौंसले बुलंद हैं। उन्हें किसी का भी भय नहीं है। रविवार सुबह खनन माफिया को रोकने के लिए कैंट कोतवाली के थानाध्यक्ष विनय कुमार के ड्राइवर खनन माफिया को रोकने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर हालत में चालक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिपाही को आइसीयू में भर्ती करवाया गया है।
घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष विनय कुमार के ड्राइवर मनोज कुमार जैंतनवाला क्षेत्र में कार से घूमने के लिए गए थे। यहां उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। खनन माफिया से उनकी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक ने ड्राइवर के ऊपर खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। किसी ने इसकी सूचना कैंट कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

More Stories
हरिद्वार में बड़ा हादसा: बंद पड़ी गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ यातत्रियों की मौत
35 सैकेंड रोई फिर बोली, ‘मम्मी अब सहा नहीं जाता’, हर्रावाला में शिक्षिका ख़ुदकुशी की जांच CBCBI को ट्रांसफर
विजिलेंस का ट्रैप, संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार