Uncategorizedराजनीति

योगी बोले, कांग्रेस की दिशा व दशा गलत, देश का अपमान करते हैं

देहरादून: कोटद्वार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कोटद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं के अंदर जोश भर गए।उन्होंने जहां उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के रिश्तों की बात की वहीं माफिया के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई को बार-बार दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं कोट‌द्वार की जनता से अपील करने के लिए आया हूं कि उत्तराखंड को देवभूमि ही रहने दीजिए। यूपी के सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विवाद जो लंबित थे उनका एक झटके में समाधान कर दिया है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड पर जितना आपका अधिकार है उससे अधिक मेरा अधिकार है। उत्तराखंड से निकलने वाली मां गंगा व यमुना का शीतल जल उत्तर प्रदेश में पहुंचता है तो उत्तर प्रदेश की फसल लहलहाती है यूपी में पिछली सरकार माफिया राज चला रहा रही थी वहां बड़े-बड़े दंगे होते थे। भाजपा सरकार आने के बाद अब कोई दबंगई नहीं दिखा सकता है। यूपी में अब दंगे व कर्फ्यू नहीं लगता है। यह बीते दिनों की बात हो गई है। यूपी में पहले बम चलते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थी लेकिन अब कांवड़ यात्रा निकलती है वह भी धूमधाम के साथ। कांवड़ यात्री हर-हर बम बम के नारे लगाते हैं। हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछली सरकार ने विकास नहीं करवाया। शराब, बिजली व पानी का पैसा उनके गुर्गे रखते थे।भाजपा की सरकार आने पर एक बुल्डाेजर तैयार करवाया जोकि अपराधियों के घर ढूंढता है और उसे तहस नहस करता है। दूसरी ओर बौराड़ी के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सीएम योगी ने टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर के विजय सिंह पंवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बननी जरूरी है। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जहां नहीं डूबे वहां भी भाई, बहन दोनों पार्टी को डूबा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button