धर्म संस्कृति

उत्तराखंड की 12 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” पुरस्कार, राज्यपाल ने इन्हें किया सम्मानित

देहरादून: वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर सोमवार को राज्य के 12 जिलों की 12 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली ” पुरुष्कार और 35 को आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या के हाथों ये पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर गवर्नर ने सबको पुरस्कार मिलने की बधाई दी और साथ ही उम्मीद जताई कि ये महिलाएं आगे और भी बेहतर कार्य करेंगी तथा समाज की अन्य महिलाओं को अच्छे कार्य के लिए नेतृत्व प्रदान करेंगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कर और राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ति पुरस्कारों की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी। सोमवार को देहरादून में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ति सम्मान पुरकार प्रदान किए गए।

इनको मिला तीलू रौतेली पुरुष्कार
डा. शशि जोशी (अल्मोड़ा),
दीपा आर्य (बागेश्वर)
मीना तिवाड़ी (चमोली)
मंजूबाला (चम्पावत)
नलिनी गोसाईं (देहरादून)
प्रियंका प्रजापति (हरिद्वार)
विद्या महतोलिया (नैनीताल)
सावित्री देवी (पौड़ी)
दुर्गा खड़ायत (पिथौरागढ़)
गीता रावत (रुद्रप्रयाग)
लता नौटियाल (उत्तरकाशी)
प्रेमा विश्वास (ऊधमसिंह नगर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button