देहरादून: देहरादून-मसूरी रोड पर रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बस में चालक-परिचालक सहित 38 लोग सवार थे। बस पलटने से सभी को आगे शीशे से बाहर निकाला गया।
रविवार दोपहर को देहरादून-मसूरी हाईवे पर स्थित आईटीबीपी गेट के समीप रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बचाव के लिए बस पहाड़ से टकराई लेकिन बस फिर भी नहीं रुकी ओर थोड़ी दूरी पर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों इस पुलिस के साथ मिलकर सवारियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस, फायर और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायलों में किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।

More Stories
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली
पेपर लीक घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी के घर रेड
पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी फरार