देश विदेश

कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, कट्टरपंथियों और आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट

देहरादून: कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद फिर शुरू हो रही कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। कट्टरपंथियों और आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा होने की आशंका के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सतर्कता के निर्देश के साथ एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सतर्क रहने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे कांवड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने के तत्काल इंतजाम करें।
खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों को अलर्ट किया है। गृह मंत्रालय ने ट्रेन की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश भी दिए हैं।

परामर्श के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए राज्य बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात करें। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देख उत्तराखंड पुलिस की ओर से 10 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार आने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button