March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

सख्ती: यूपी के बाद उत्तराखंड में भी सख्ती, 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए, अन्य को नोटिस जारी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तराखंड पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रदेश भर में 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य के सभी 13 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक जून से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।डीजीपी अशाेक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत यह देखा जा रहा है कि लाउडस्पीकरों से तय मानकों से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण ना हो। इसके अलावा बिना अनुमति के चल रहे सभी लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। चाहे वह किसी भी धार्मिक स्थल पर लगे हों। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देहरादून में 196 धार्मिक स्थलों को नोटिस:
देहरादून में धर्मस्थलों में लगे लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित कराने एवं अनुमति लेने के लिए 196 धर्मस्थलों को नोटिस जारी किए गए हैं। धार्मिक स्थलों को दिए गए नोटिस में लाउडस्पीकर का उपयोग मानकों के तहत करने को कहा गया है। साथ ही जिसने अनुमति नहीं ली है, उन्हें अनुमति लेने को कहा गया है।

About Author