खुशखबरी : जुलाई माह में समूह-ग की निकलने जा रही हैं बंपर भर्तियां, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुरू की तैयारियां

देहरादून: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जुलाई महीने में समूह-ग की बंपर भर्तियां निकलने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के अनुसार विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, व्यैक्तिक सहायक जैसे 1300 समूह- ग के पदों पर भर्ती के अधियाचन विभिन्न विभागों से आयोग को मिल चुके हैं। इसका अध्ययन शुरू कर दिया गया है।
जिन विभागों से प्रस्ताव के साथ नियमावली नहीं आई वह मंगाई जा रही है।
वहीं अन्य विभागों से भी अधिचायन आने का क्रम जारी है। आयोग ने तय किया है कि सभी अधियाचन आने के बाद जुलाई महीने में भर्तियाें की विज्ञप्ति जारी करेंगे। पदों संख्या 2000 से भी अधिक पहुंच सकती है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी एक जैसी अह्रता वाले पदों के लिए एक ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। फिलहाल आयोग पुरानी भर्तियाें को पूरा करने में जुटा है।




