रोजगार समाचार

रोजगार मेलों का सच: 11 साल में 65 रोजगार मेले लगे सिर्फ 2996 युवाओं को ही मिल पाया रोजगार

देहरादून: सेवायोजन विभाग की ओर से दून में लगाए जाने वाले रोजगार मेलों में 11 साल में मात्र 13 फीसदी युवाओं को ही नौकरी मिल सकी। जबकि, 22 हजार 831 लोगों ने इन मेलों में पंजीकरण करवाया था। वर्ष 2011 से अब तक सेवायोजन विभाग 65 मेले लगा चुका है। इस अवधि में 2996 युवाओं को ही रोजगार मिला। बाकी, 83 फीसदी बेरोजगार निराश होकर लौट गए। 

सेवायोजन विभाग के मुताबिक, 2021 में 28 सितंबर को लगे मेले में सबसे अधिक 195 युवाओं को रोजगार दिया गया। तब 995 बेरोजगार इस मेले में शामिल हुए थे। इस साल पांच मेले लगाए गए। जबकि, 2013 और 2014 में एक को भी रोजगार नहीं दिलाया गया। 

दो साल से नहीं लग सका बड़ा रोजगार मेला 
पिछले दो साल से दून में कोई बड़ा रोजगार मेला नहीं लग सका है। इससे पहले, 23 जनवरी 2020 को आयोजित मेले में चार हजार से अधिक बेरोजगार शामिल हुए थे और 392 को ही रोजगार मिल पाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button