July 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया

देहरादून: बीएसएफ में तैनात पौड़ी गढ़वाल के जवान ने दिल दहलाने की घटना को अंजाम दिया है। छुट्टी पर आया जवान प्रेमिका के साथ दो दिन से होम स्टे में रुका था, उसने जहर देकर प्रेमिका को जहर देकर मार दिया और खुद भी जहर खा लिया। गभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक महिला ने क्लेमेनटाउन थाने में सूचना दी कि उनके पति ने उन्हें अपनी लोकेशन सेंड करते हुए फोन के माध्यम से बताया कि उनका एक अन्य महिला के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे उसने मार दिया है तथा स्वंय भी जहर खा लिया है।

महिला द्वारा बताई गई लोेकेशन को चेक करने पर उक्त लोकेशन मॉल आफ देहरादून से आगे मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे The Birize की निकली, जिस पर तत्काल घटना के संबंध में चौकी हर्रावाला को सूचित करते हुए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। मौके पर होम स्टे की तलाशी लेने पर होम स्टे के एक कमरे में सूचना देने वाली महिला का पति परमेन्द्र नेगी निवासी बेल रोड मोहब्बेवाला क्लेमेनटाउन मूल निवासी रिंगवाड़ी पौड़ी गढ़वाल बेसुध अवस्था में तथा एक महिला मृत अवस्था में मिली। तत्काल पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां वर्तमान में वह उपचाराधीन है।

घटना की प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि परमेंद्र नेगी बीएसएफ में नियुक्त है, जिसका पिछले कुछ समय से मृतक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्तमान में वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था तथा उक्त महिला के साथ पिछले 02 दिनों से होम स्टे में रूका था। मृतका की पहचान आरती बिष्ट निवासी गूलर घाटी नकरौदा के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति पंकज बिष्ट ने कोतवाली डोईवाला में एक लिखित तहरीर दी कि उनकी पत्नी का परमेन्द्र नेगी के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी प्रमेन्द्र के परिजनों को भी थी तथा प्रेम प्रसंग के चलते परमेन्द्र की पत्नी कुछ दिन उनके घर भी आई थी, जिसके द्वारा लगातार अपने पति पर उनकी पत्नी आरती को छोडने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते प्रमेन्द्र ने आरती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और स्वयं भी जहर खा लिया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है, जो अभी घटना के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने मे असमर्थ है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरान्त ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी हो पायेगी।

About Author