अपराध

पिता की वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक की पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून: पुलिस वर्दी का रौब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में धुत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। युवक ने पिता की वर्दी और पी-कैप का हवाला देकर कार्रवाई से बचने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी खुमारी उतार दी। पर्यटन सीजन को देखते हुए दून पुलिस की ओर से जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर वैगनार कार संख्या UP 15 DZ 2906 आती दिखाई दी, जिसके डैशबोर्ड पर उत्तरप्रदेश पुलिस की पी-कैप व पिछले दरवाजे पर हैंगर में उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी नजर आई। शक होने पर वाहन को रोक कर चेक किया तो वाहन चालक ने अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया, जोकि नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ मिला। उसके तीन अन्य साथी भी वाहन में बैठे मिले।

युवक से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी और पी कैप के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क से बचने व अन्य स्थलों पर अपने को पुलिस विभाग से जुड़ा होने का फायदा उठाने के लिए उसके द्वारा उक्त सरकारी वर्दी व पी कैप अपने साथ रखी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन चालक को नशे में वाहन चलाने पर व नियमो का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

इसके अलावा अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

देहरादून पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

कोतवाली मसूरी की ओर से की गई कार्यवाही

कुल चालान – 98

नो पार्किंग न्यायालय- 67
चालान ब्लैक फिल्म- 01
संयोजन शुल्क – 500

चालान खतरनाक ढंग से वाहन चालान-05- 5000 रूपये नकद
01 कार सीज ड्रिंक एंड ड्राइव
03 दो पहिया वाहन सीज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button