देहरादून: वालीबाज हरियाणवी गायक मासूम शर्मा बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। डीएवी कालेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान मंच से मां बहन की गालियां देने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में प्रांचल ने बताया कि 11 अप्रैल को डीएवी (पीजी) कालेज, देहरादून में छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गायक ने भरे मंच पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों छात्र-छात्राओं, छोटे-छोटे बच्चों तथा समाज के समक्ष बार-बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसमें मां-बहन की गालियां तथा अन्य अश्लील शब्द शामिल थे।
उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है, जिससे पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। यह घटना शैक्षणिक प्रांगण (कालेज कैंपस) में हुई, जो एक सार्वजनिक स्थान है। इससे डीएवी पीजी कालेज तथा सम्पूर्ण देहरादून शहर की छवि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मासूम शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद फैली सनसनी
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा