अपराध

डीएसओ व उनका पीए 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार

देहरादून: विजिलेंस का भ्रष्टाचारियों पर प्रहार लगातार जारी है। विजिलेंस टीम ने अब जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार व उनके पीए को राशन डीलर से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस डीएसओ व उनके पीए से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के एक राशन डीलर ने लाइसेंस की संबद्धता बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। आरोपी डीएसओ श्याम आर्य व उनका पीए गौरव शर्मा संबद्धता बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

डीएसओ ने जब राशन डीलर के लाइसेंस की संबद्धता नहीं बढ़ाई तो परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस देहरादून मुख्यालय में की। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की एक टीम गठित की गई। शुक्रवार को विजिलेंस टीम हरिद्वार पहुंची और जैसे ही डीएसओ व उनका पीए राशन डीलर से रिश्वत की रकम ले रहे थे तो विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अब दोनों आरोपियों की संपत्ति की जांच कर रही है। विजिलेंस के निदेशक डा. वी मुरुगेशन ने बताया कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल इसकी शिकायत विजिलेंस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button