देहरादून: उधमसिंहनगर में सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बरती गई घोर लापरवाही और उदासीनता पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित है।
इसके अलावा एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर चौकी पैगा में तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने भी मामले की गंभीरता से लेते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

More Stories
रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद फैली सनसनी
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा