March 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

अक्षय कुमार ने तंबाकू उत्पादों से जुड़े ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए मांगी माफी, कहा- एड फीस का करेंगे दान

देहरादून: बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने तंबाकू उत्पादों से जुड़े ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए फैंस से मांगी माफी है। साथ ही कहा कि वह एड फीस को दान करेंगे। साथ ही घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। अपने फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल इलाइची से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन में नजर आए थे। जिसके बाद उनके फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी। विमल इलाइची एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है।

अक्षय कुमार ने विमल ब्रांड का प्रचार करने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते हुए ट्वीट किया कि, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। साथ ही मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस का चैरिटी में दान करूंगा।

About Author