देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में बड़ा बदलाव किया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर दिग्गज नेता गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन जबकि हरक सिंह को चेयरमैन इलेक्शन कमेटी नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। गणेश गोदियाल की लोगों के बीच अच्छी छवि है। इसी का उन्हें इनाम भी मिला है। गोदियाल ने श्रीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्होंने भाजपा के धन सिंह स कड़ी टक्कर दी थी।

More Stories
राठ क्षेत्र में मंत्री धन सिंह रावत को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्रेकिंग…उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, गणेश गोदियाल से करन माहरा तक को जिम्मेदारी
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल