सड़क हादसा

ऋषिकेश रोड पर पलटी विश्वनाथ सेवा की बस, चालक सहित दो की मौत

टिहरी: घनसाली से हरिद्वार आ रही विश्वनाथ सेवा की बस चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई । बस में 22 यात्री सवार थे। घटना में चालक सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। बस पलटने से सभी सवारी बस के अंदर ही फंस गए थे।

सूचना मिलने पर पहुंची टिहरी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बस के अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को पुलिस अपने वाहनों से अस्पताल ले गई। घायलों में से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि शेष घायल सभी का उपचार चिकित्सालय रामपूर खाड़ी में चल रहा है।

वहीं एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लेकर थाना प्रभारी दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव मदद के लिए व घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए। चंबा पुलिस व एसडीआरएफ ने जनता के साथ मिलकर पूरा रेस्क्यू किया।

मृतक का नाम

1. वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी चंबा जों लुंगी शुलियां धार उम्र 35 वर्ष (चालक)

2. सुखदेव मथानी पुत्र नागेन्द्र मथानी ग्राम बजिंगा गघोपड़धार घनसाली उम्र 22 वर्ष

घायलों के नाम पते
1 -रीना देवी पत्नी दिनेस निवासी जाजल टि0ग0
2-प्रियाशी पुत्री दिनेश सजवाण निवासी जाजल टि0ग0।
3-अमन रावत पुत्र शिव सिंह रावत निवासी बीजागां घनशाली उम्र 21
4- आशा देवी पत्नी राजेंद्र निवासी बीड़ कोट टिहरी
5- बचनी देवी पत्नी इंद्र सिंह चुपड़ीयाल. चंबा टिहरी 60
6 – संसार सिंह पंवार पुत्र प्रेम सिंह निवासी संकरी घूतू घनसाली उम्र 51
7 – लक्ष्मी देवी पत्नि संसार सिंह निवासी उपरोक्त 50 वर्ष
8 – समीर सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी मगरो कोटि घनसाली 45
9 – कुशल सिंह पुत्र जॉन सिंह निवासी सेल कोटि बाल बागी प्रताप नगर
10 – कुसुम पुत्री ख़ुशहाल निवासी उपरोक्त
11 – बिजेंद्र प्रसाद पुत्र गोपाल दत निवासी पसली अंजलिसेन थाना हिंडोला खाल उम्र 52
12 – रघुवीर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह भाववाला देहरादून 64 वर्ष
13 – रीमिता राणा पत्नी प्रीतम सिंह चंबा फॉरेस्ट कॉलोनी 30 वर्ष
14 -धन बहादुर पुत्र आई बहादुर निवासी टीमली शेर नागनी 53 वर्ष
15 – राजी देवी. रेफर हायर सेंटर
16 – रीना देवी निवासी जाजल रेफर
17- सुनील नौटियाल निवासी निवासी ग्राम चौराहा थाना जखोली जनपद रुद्रप्रयाग परिचालक
18- सुमित विष्ठ पुत्र जोहरी विष्ट निवासी नेपाली मूल
19- विनोद सिंह पुत्र अष्तरा सिंह ग्राम पडाकली घनसाली
20- गुल्सन पुत्र हनीफ निवासी आईपुर हरिद्वार

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button