पर्यावरण

वीडियो: थराली में तहसील परिसर को खतरा, खाली कराने के आदेश

चमोली: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोग बेघर हो चुके हैं। अब एसडीएम थराली के कार्यालय तहसील परिसर के पीछे चट्टान गिरने से खतरे को देखते हुए एसडीएम कार्यालय खाली कराया गया।

रेस्क्यू टीम के अनुसार ऊपर से पहाड़ खिसकने का खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए तत्काल एसडीएम कार्यालय को खाली कराने के आदेश जारी किए हैं। अलर्ट को देखते हुए कार्यालय की पत्रावलियां अन्यत्र शिफ्ट किये गए हैं। फिलहाल कुछ समय के लिए कार्यालय को खाली रखा जाएगा।

शनिवार रात को थराली में बादल फटने के कारण एक युवती व बुजुर्ग मलबे में दब गए थे जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास कपडे व राशन तक नहीं है, ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देखरेख में राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। जिन घरों को नुकसान हुआ है उन्हें भी सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button