उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 15 से शुरू होगा फिजिकल, पुलिस विभाग ने आयोग को लिखा पत्र

देहरादून: लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों के लिए अच्छी खबर है। भर्ती के लिए 15 मई से फिजिकल शुरू हो सकता है। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) को पत्र लिखा है। कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन करने वाले दो लाख 59 हजार, 672 अभ्यर्थियों का फिजिकल कराए जाने के लिए राज्य के 13 जिलों में 20 भर्ती केंद्रों का गठन किया गया है। भर्ती केंद्रों में कांस्टेबल सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल 15 मई से कराए जाने और परीक्षा के लिए 60 दिन का समय निर्धारित करते हुए प्रति दिन प्रति भर्ती केंद्र में 400 अभ्यर्थियों की फिजिकल
दूसरी ओर आयोग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है। युवाओं को इस भर्ती के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि ये भर्ती सात साल बाद निकली है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर कोशिश की जा रही है कि 15 मई से फिजिकल सभी जिलों में शुरू करवा दिया जाए। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि 15 से फिजिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। युवा अपनी तैयारी पूरी रखें।




