अपराध

चोरी की घटना में शामिल बदमाश के साथ दून व हरिद्वार पुलिस की हरिद्वार में मुठभेड़, पैर में लगी 

देहरादून: रायवाला क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल एक बदमाश अपने दो अन्य साथियों के साथ i-20 में फरार हो रहा था। बदमाश के बारे में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को सूचना मिली तो पुलिस ने उसका पीछा किया। बदमाश रायवाला से रुड़की से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। थाना बहादराबाद पुलिस ने वाहन को चेकिंग व रोकने की सूचना दी। शांतरशाह चौकी क्षेत्र में आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस ने वाहन को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया लेकिन कार चालक बड़ेरी की ओर फरार हो गया।

बहादराबाद पुलिस व देहरादून पुलिस ने संयुक्त रूप से कार का पीछा किया। i-20 कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षा में जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी जबकि दो बदमाश गुल्लू व गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है । मौके से बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त i 20 कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी। घायल बदमाश की तलाशी में दो जिंदा कारतूस, सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है। बदमाश की पहचान फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button