धर्म संस्कृति

UTTRAKHAND : चारो धामों में एक सप्ताह तक स्लाट फुल, पुलिस विभाग ने बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को दी यह सलाह

पुलिस विभाग की ओर से जारी एडवायजरी।

देहरादून: चार धाम यात्रा को लेकर सरकार का जो अंदाजा था वह बिल्कुल सही निकला। चारों धामों में आनलाइन पंजीकरण के स्लाट पूरी तरह से फुल चल रहे हैं। कई श्रद्धालुओं को तो ऋषिकेश व देवप्रयाग से वापस भी लौटाया जा रहा है।

इसी बीच गुरुवार को पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार चारो धामों में अगले एक सप्ताह के लिए बुकिंग के स्लाट फुल हो गए हैं। ऐसे में पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि अगले पूरे सप्ताह स्लाट फुल होने के चलते परेशानी से बचने के लिए पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर उत्तराखंड आएं। बिना पंजीकरण यात्रा पर आने से उन्हें परेशान होना पड़ सकता है। 

कहा है कि यात्रा से पहले https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करें। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चारों धामों में भारी भीड़ व स्लाट फुल होने के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। श्रद्धालुओं यहां आकर परेशान न हों, ऐसे में उन्हें पहले ही सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button