अपराध

वीडियो: डॉग स्क्वायड के साथ होस्टल व पीजी में घुसी प्रेमनगर थाना पुलिस, हर कोना खंगाला

देहरादून: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने बिधौली व पौंधा क्षेत्र में डाग स्क्वाइड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर व थानाध्यक्ष कुंदन राम की देखरेख में चले अभियान के तहत क्षेत्र में पड़ते सभी होस्टल व पीजी का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। इस दौरान होस्टल व पीजी संचालकों को सभी छात्र छात्रों का विवरण अपने पास रखने, रात्रि में आने जाने के लिए समय निर्धारित करने और नशे के शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशे के दलदल में फंस रहे युवाओं को बाहर निकालने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैँ। बुधवार रात को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एएनटीएफ, एसओजी तथा डाग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बिधौली व पौंधा आदी क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग की गई।

कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत विधौली व पौंधा में स्थित सभी दुकानों, हास्टल तथा पीजी में अभियान चलाकर चेकिंग की।चेकिंग के दौरान सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानो में किसी भी प्रकार के नशे की सामग्री का विक्रय न करने तथा दुकान में आने वाले किसी भी छात्र व छात्रा को नशे का सेवन न करने देने की सख्त हिदायत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button