राजनीति

पौड़ी गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी व गणेश गोदियाल के बीच महा मुकाबला

देहरादून: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा आलाकमान ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी जबकि हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इन दोनों सीटों पर तैयारी में जुटे पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत व रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट कट गया है।

राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो दोनों सीटों पर मुकाबला खड़ा होने के असर है। दोनों सीटों पर भाजपा ने नए चेहरे उतारे हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं, और जनता के बीच उनकी अच्छी छवि है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से होगी। दूसरी ओर हरिद्वार सीट पर कड़ा मुकाबला हो सकता है, क्योंकि खानपुर के विधायक उमेश शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button