पर्यावरण
आपदा: पौड़ी के यमकेश्वर में भूस्खलन से दबे पांच में दो के शव बरामद, एक को सकुशल बाहर निकाला, मलबे में दबे दो बच्चों की तलाश अब भी जारी, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यूके जुटी

ऋषिकेश: बारिश के कारण पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप रविवार को हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से दो और सदस्य का शव बरामद हुआ है। परिवार के बाकी दो सदस्यों की तलाश जारी है। पौड़ी प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग कमल वर्मा, निशा वर्मा, उनका बेटा निशांत, निर्मित और मोंटी मलबे में दब गए, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया था, जबकि लापता चार लोगों में से दो के शव आज मिले हैं। इनकी पहचान कमल वर्मा और निशा वर्मा के तौर पर हुई है।



