अपराध

शर्मनाक : पहाड़ियों के खिलाफ फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, कहा पहाड़ी लोग लूटपाट करते हैं, विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

देहरादून: पहाड़ियों को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी के विरुद्ध नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के नेता शिव प्रसाद सेमवाल और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दी। आरोप है कि कुलदीप शर्मा नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर पहाड़ी समुदाय के व्यक्तियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने लिखा है कि ‘पहाड़ी लोगों के शरीर और दिमाग से भेदभाव की बदबू आती है। पहाड़ी लोग सिर्फ लूटपाट करते हैं’। पोस्ट फेसबुक पर वायरल होने पर विरोध बढ़ता गया।

पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने कहा कि एक व्यक्ति जिसका नाम कुलदीप शर्मा है ने अपने फेसबुक एकाउंट से पहाड़ी समुदाय के विषय में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है। प्रदेश में असौहार्द का माहौल बनाने व लोक प्रशांति में विघ्न डालने की नीयत से इस प्रकार की टिप्पणी की जा रही है। जिससे प्रदेश में उन्माद की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में पहाड़ियों की छवि धूमिल की जा रही है। ऐसे में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। जिस पर शहर कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button