अपराध

दो दिन पहले खरीदी नई कार से घूमने जा रहे थे मसूरी, नशे की हालत में रेंलिंग पर चढ़ा दी

देहरादून: दो दिन पहले ली नई कार से मसूरी घूमने आए पानीपत के युवक ने नशे की हालत में कार रेलिंग पर चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वाहन चालक नशे में धुत था। हादसे के कारण वाहन सवारों को कोई चोट तो नहीं आई, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि वाहन अन्य वाहनों को टक्कर मारती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।

बृहस्पतिवार दोपहर हरिद्वार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार माल आफ देहरादून के निकट रेलिंग पर चढ़ गई। वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों बैलून खुल गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने चालक सिद्धार्थ से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। उसने दो दिन पहले ही नई चमचमाती नेक्सान कार शोरूम से निकलवाई थी। नई कार से उन्होंने मसूरी घूमने का प्लान बनाया तो वह अपने चाचा व भतीजा को साथ लेकर आया।

माल आफ देहरादून के निकट उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया, और कार रेलिंग पर चढ़ गई। चौकी प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि आरोपी चालक सिद्धार्थ निवासी पानीपत को हिरासत में लेते हुए चालान किया गया है वहीं वाहन को सीज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button