अपराध

आक्रोश: उत्तरकाशी में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, माहौल खराब होता देख 42 मुस्लिम दुकानदार परिवार सहित रातों रात हुए फरार

उत्तराकाशी: उत्तरकाशी में यूपी के एक मुस्लिम युवक की ओर से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के 42 दुकानदार रातों रात परिवार सहित चले गए। यह लोग गद्दे रजाई, आइसक्रीम, बाल काटने और सब्जी बेचने के व्यवसाय से जुड़े थे।

स्थानीय व्यापारी अमीचंद शाह ने कहा कि कुछ लोग व्यापार की आड़ में स्मैक, देह व्यापार, चोरी जैसे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। वहीं गंभीर चौहान, बलदेव असवाल, वीरेंद्र चौहान आदि लोगों ने स्थानीय मकान मालिकों से निवेदन करते हुए कहा की बाहर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान दें। वहीं उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी रखें।

दूसरी ओर अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुरुगेशन ने बताया कि पूइस के पास मुस्लिम परिवारों के जाने की कोई सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button