अपराध

नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव में 44 वाहन सीज, 157 के चालान, 77 हजार रुपये जुर्माना

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने तथा अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सभी थाना क्षेत्रों में 24 सितम्बर की रात को चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैश ड्राइविंग, ड्रंक एण्ड ड्राइव व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट तथा पुलिस एक्ट तहत सम्बन्धित व्यक्तियों के चालान किए।

इस दौरान पुलिस की ओर से एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 201 चालान किये गये। जिसमें रैश ड्राइविंग, ड्रंक एण्ड ड्राइव में 34 वाहन सीज, यातायात नियमों के उल्लंघन में 10 वाहन सीज 26 चालान मां0 न्यायालय तथा 131 नगद चालान करते हुए 77000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अवरोध उत्पन्न करने तथा हुडदंग करने वाले 193 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे 54250 रू0 संयोजन शुल्क वसूला गया। अवैध खनन तथा ओवर लोडिंग के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 03 डम्परो, 02 ट्रैक्टर ट्रालियों तथा 02 जेसीबी मशीनों को अवैध खनन में तथा 04 डम्फरों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button