एक्सक्लूसिव न्यूज़

Big News : स्नातक स्तर के पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन एस राजू ने दिया इस्तीफा

देहरादून: 4-5 दिसंबर 2021 में हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वे 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।

बता दें कि इससे पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष रहे आरबीएस रावत ने भी 2016 में पेपर लीक विवाद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। एस राजू ने कहा कि उनके कार्यकाल में आयोग ने अब तक 88 परीक्षा कराई हैं, जिसमें से दो में गड़बड़ी सामने आई। पहले फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली सामने आई थी। तब भी आयोग ने जांच बैठाई थी। अब स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली सामने आई तो भी आयोग ने मामले को छिपाने के बजाय स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला सरकार के समक्ष लाया है।

उन्होंने कहा कि आयोग को 100 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन यहां केवल 35 उपलब्ध हैं। इसके बावजूद स्नातक स्तरीय परीक्षा में अभी तक आयोग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का नाम न आना उनकी पारदर्शिता को बया करता है। गौरतलब है कि एस राजू 1984 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 23 सितंबर 2016 को आयोग में अध्यक्ष पद संभाला था। सितंबर में उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button