चमोली: उत्तराखंड के चमोली में निर्माण कार्यों के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जोशीमठ- ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी बाईपास में निर्माण के दौरान पहाड़ी टूटने से वहां काम रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सोमवार इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है।
वीडियो 12 अक्टूबर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पहाड़ी टूटी जिसके कारण धुंए का गुब्बार बन गया। वहां काम कर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। बता दें कि जोशीमठ और हेलंग के बीच 06 किमी बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां बड़े-बड़े पहाड़ खोदे गए हैं, जिसके कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।आए दिन पहाड़ी दरकने से जोशीमठ को भी खतरा बढ़ रहा है।

More Stories
DGP दीपम सेठ की कार्यशैली की हर तरफ सराहना, जवानों में बढ़ा जोश
दुखद: पौड़ी जिले में गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बालिका को मार डाला
नौटियाल बने रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव, सदस्यता विस्तार को प्रदेश में चलेगा अभियान