देहरादून: लच्छीवाला टोल प्लाजा के आसपास हाथियों का आक्रमण लगातार जारी है। शनिवार शाम को एक हाथी टोल प्लाजा पर पहुंचा और गुस्से में एक कार के शीशे तोड़ डाले। हाथी का रौद्र रूप देख वहां वाहन चालक ख़ौफ़ में आ गए, किसी तरह वाहन भगाकर अपनी जान बचाई।
कुछ दिन पहले टोल प्लाजा पर हाथियों का झुंड कांवड़ियों के लंगर पर टूट पड़ा था। हाथी ने एक कांवड यात्री को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। करीब एक महीने के अंतराल में यह दूसरी घटना है जब हाथी ने सरेआम सड़क पर आकर हमला किया है। हालांकि हाथी एक कार पर हमला करने के बाद जंगल की तरफ चला गया।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता