देहरादून: उत्तराखंड के आर्मी जवान विजय सिंह की भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे में मौत हो गई। दुखद घटना की सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे मां, पत्नी, दो बच्चों का परिवार छोड़ गए है। बुधवार को कोटेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गजा तहसील के कंडारी गांव निवासी विजय सिंह गुसाईं (37) वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह एमपी के भोपाल में तैनात थे। बीते दिन ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम उनके सिर पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके जीजा जितेंद्र सजवाण ने बताया कि विजय अपने पीछे मां कमली देवी, पत्नी पूजा, दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
वर्तमान में उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून के गढ़ी कैंट में और मां गांव में रहती हैं। एक माह पूर्व विजय छुट्टी से डयूटी पर गए थे। विजय सिंह 7 गढ़वाल राइफल हवलदार पद पर सेवारत थे। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया गया। वहां से कंडारी गांव लाया जा रहा है। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उनको कोटेश्वर घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता