July 11, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Transfer : गढ़वाल परिक्षेत्र में 24 निरीक्षकों के तबादले, एक ही जनपद में तीन वर्षों से जमे निरीक्षकों को पहाड़ से मैदान व मैदान से पहाड़ भेजा, देखें सूची

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने 24 निरीक्षकों को तबादले कर दिए हैं। ट्रांसफर हुए निरीक्षक वह हैं जोकि एक ही जिले में पिछले तीन साल से एक ही जिले में तैनात थे। देहरादून से पांच निरीक्षकों को चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी व हरिद्वार भेजा गया है। वहीं हरिद्वार जिले से पांच निरीक्षकों को टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व देहरादून भेजा गया है।

इसी तरह चमोली जिले से दो निरीक्षकाें को देहरादून व रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले से तीन निरीक्षकों को देहरादून व हरिद्वार, रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों को चमोली व टिहरी, उत्तरकाशी से दो निरीक्षकों को हरिद्वार और पौड़ी जिले से तीन निरीक्षकों को देहरादून और हरिद्वार जिले में भेजा गया है।

About Author