कोटद्वार: पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। अब जनपद के अंतर्गत पड़ते लैंसडौन क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्ष की बच्ची को गुलदार ने मार डाला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लैंसडौन के अंतर्गत बरस्वार गांव में शनिवार शाम डेढ़ वर्ष की बच्ची यशिका घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार उसे जंगल में ले गया। शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
काफी तलाश के बाद बच्ची बेहोश पड़ी मिली। ग्रामीण उसे लेकर कैंट अस्पताल लैंसडौन में आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में गस्त शुरू करवा दी।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता