श्रीनगर: श्रीनगर के निकट बढ़ियारगढ़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। सोमवार शाम को मालगड्डी से पहले बढ़ियारगढ़ की ओर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। मौक़े पर पहुंची एसडीआरएफ की तीन की मशक्कत के बाद सभी कर सवारों को सड़क तक पहुंचाया।
इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान मालगड्डी निवासी 68 वर्षीय दर्शन सिंह, धर्म सिंह असवाल उम्र 65 वर्ष, कर्ण सिंह उम्र 65 वर्ष व राजेन्द्र सिंह पंवार उम्र 64 के रूप में हुई है। इनमें घायल राजेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी