टिहरी: देर रात बारातियों का वाहन (स्कार्पियो) खाई में गिर गया, जिसके कारण 03 युवकों की मौत हो गई जबकि 02 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF में रेस्कयू चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
बुधवार देर रात्रि को पुलिस चौकी गूलर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें 02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 03 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
*घायल* :-
1)-निखिल रमोला उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
*मृतक* :-
1)-विमल कण्डियाल उम्र 31 वर्ष।
2)-राहुल कलुड़ा उम्र 23 वर्ष।
3)-आशिष कलुड़ा कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष सभी निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।

More Stories
बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल
भारत दर्शन यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 05 की मौत
ऋषिकेश रोड पर पलटी विश्वनाथ सेवा की बस, चालक सहित दो की मौत