March 7, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Oplus_0

बेटे के जन्म की खुशी दूसरे ही पल में मातम में बदली, नवजात सहित चार की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के किच्छा क्षेत्र में बुधवार को एक हंसता-खेलता परिवार कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। बेटे के जन्म की खुशी में झूम रहे परिजनों को क्या पता था कि कुछ ही घंटों में यह खुशी एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो जाएगी। एक सड़क दुर्घटना में नवजात शिशु सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

किच्छा के बरा निवासी राकेश कुमार की पत्नी रामा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया था । शाम छह बजे पुत्र पैदा होने पर परिवार में खुशियों का माहौल था। राकेश की पहले दो पुत्री थी, उसके बाद पुत्र के पैदा होने पर परिवार में उत्साह का माहौल था।

मंगलवार रात नौ बजे अस्पताल से डिसचार्ज होने पर राकेश परिवार को घर लेकर आ रहा था कि अनियंत्रित कार नहर में गिर जाने से राकेश कुमार, भाभी नीतू देवी, सास कमला देवी सहित राकेश के नवजात पुत्र की मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं राकेश कुमार की पत्नी घायल हो गई। जो परिवार पुत्र के पैदा होने की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था वहां मातम पसर गया है।

About Author