September 7, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

मंडप पर लड़खड़ा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इंकार, एकेश्वर क्षेत्र से कोटद्वार आई थी बारात

Spread the love

कोटद्वार: एकेश्वर क्षेत्र से कोटद्वार आई एक बारात को बिना दुल्हन के वापस खाली हाथ लौटना पड़ा। दूल्हा वर माला के दौरान लड़खड़ाने लगा था, जिसके कारण दुल्हन ने साफ तौर पर शराब दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन के स्वजनों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।
मंगलवार को एक बारात एकेश्वर क्षेत्र से कोटद्वार आई थी। 

बारात दुल्हन के घर झंडीचौड़ क्षेत्र पहुंची तो दूल्हा नशे में धुत लग रहा था। बारात स्वागत के दौरान ही वह हरकतें करने लगा। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और दूल्हे को मंडप तक ले जाया गया। पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जयमाला की तैयारी हुई। दूल्हन अपनी सहेलियों के साथ हाथों में जयमाला लेकर मंडप में पहुंची तो दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा। 

दुल्हन ने शराबी के साथ पूरी तरह से शादी करने से इंकार कर दिया। वधु पक्ष ने भी दूल्हे की ओर से शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। 

About Author