March 8, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

महिला व उसके 03 साल के बच्चे को जाल में फंसाकर ले गया तालिब, पुलिस ने तत्परता से रुड़की से दबोचा

देहरादून: सेलाकुई पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला व उसके तीन साल के बच्चे को न सिर्फ आरोपी के चुंगल से छुड़ाया बल्कि महोम्मद तालिब के प्रेम में अंधी हो चुकी महिला से घर से चोरी किए गहने व रुपये भी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि अब्बू साले उर्फ तालिब नाम का व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया तथा उनकी पत्नी घर से उनके 03 साल के बेटे तथा ज्वैलरी व नगदी को भी साथ लेकर गई है। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

मामला 03 साल के बच्चे से जुड़ा होने के चलते थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए टीमें आरोपी के पीछे लगा दी। सीसीटीवी कैमरे व फोन लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी इस समय रूडकी हरिद्वार में छिपे होने की जानकारी मिली। तत्काल एक टीम को जनपद हरिद्वार रवाना किया गया।

टीम ने हरिद्वार में आरोपी के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए अब्बू साले उर्फ तालिब पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम साकीन करिआर थाना डगरवा जिला पूर्णिया बिहार, हाल- बिकानेर वाली गली सेलाकुई देहरादून को ग्राम सुनहरा, थाना गंगनहर, रुडकी, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपहृता, उसके 03 वर्षीय पुत्र तथा महिला द्वारा अपने साथ ले जाई गई ज्वैलरी व नगदी बरामद की।

About Author