देहरादून: जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह सुसाइड केस में डीजीपी दीपम सेठ ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना के लिए *पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे* की अध्यक्षता में *5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT)* का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।
इसके अलावा निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी *कुल 12 पुलिस कर्मियों* को तत्काल प्रभाव से *गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग* स्थानान्तरित कर दिया गया है।
10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की ली थी।
आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाई। प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित *वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं। उक्त आरोपों के तथ्यों का *विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही* किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

More Stories
मुआवजे के एवज में रिश्वत लेने वाला अमीन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
करोड़ो रूपये लेकर भागे बिल्डर शाश्वत गर्ग व उसकी पत्नी पर ED का शिकंजा
SSP मणिकांत मिश्रा का एक्शन मोड जारी, हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार