September 16, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

मैक्स के ऊपर गिरे पत्थर, 02 की मौके पर मौत, 03 गंभीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग: सोमवार प्रातः रुद्रप्रयाग जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों को लेकर गौरीकुंड जा रहे मैक्स वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से 02 सवारियों की मौत हो जबकि 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जोकि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

घायलों का विवरण –
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)

मृतकों का विवरण
1- रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब  थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष

About Author