July 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

सैनिक सम्मलेन में एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन 24 पुलिसकर्मियों को दिया मैन ऑफ द मंथ के अवार्ड’

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को अवार्ड देते एसएसपी अजय सिंह।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस से जनता की अपेक्षा सदैव रहती है जिस कारण एक पुलिसकर्मी को सदैव अपने कर्तव्य पालन के दौरान सहज रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ता है। इसलिए अपने कर्तव्य पालन के दौरान अपने व्यवहार एवं आचरण को संयमित रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

सैनिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी।

एसएसपी ने यह दिए दिशा निर्देश
01: थानो/चौकियो में कर्मचारियो के रहने तथा शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।
02: सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों से सप्ताह में 01 दिन श्रमदान करवाकर थाना व आवासीय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे।
03: सभी अधिकारी अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के नाम अनिवार्य रूप से पुरस्कार के लिए भेजें। अच्छा काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा, जिससे उन्हें व उनके साथ नियुक्त अन्य कर्मचारियों को भी भविष्य में इसी प्रकार अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिले।
04: ड्यूटी के दौरान सभी पूर्ण सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ड्यूटी में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 24 कार्मिकों को मैन ऑफ द मंथ के अवार्ड’

एसएसपी अजय सिंह के साथ अवार्ड पाने वाले पुलिसकर्मी।

01: कां0 175 अजीत: यातायात
02: पीआरडी अंकित तोमर: यातायात
03: उ0नि0 विनेश कुमार: कोतवाली ऋषिकेश
04: हे0कां0 336 शहबान अली: कोतवाली ऋषिकेश
05: कां0 1392 अर्जुन: कोतवाली ऋषिकेश
06: कां0 1161 अनीत: कोतवाली ऋषिकेश
07: कां0 886 संदीप छाबडी: कोतवाली ऋषिकेश
08: कां0 78 सुबोध नेगी: थाना डोईवाला
09: कां0 1566 हंसराज: थाना डोईवाला
10: उ0नि0 मोहन सिह नेगी: कोतवाली नगर
11: कां0 1506 गौरव कुमार: कोतवाली नगर
12: कां0 1766 योगेन्द्र सिंह: पेशी डालनवाला
13: म0उ0नि0 भावना: कोतवाली मसूरी
14: कां0 1343 प्रदीप: कोतवाली मसूरी
15: कां0 1741 अमित रावत: कोतवाली मसूरी
16: कां0 670 पुष्कर शाह: ग्रामीण पेशी
17: कां0 910 पंकज रावत: वाचक शाखा, व0पु0अ0 कार्यालय
18: कां0 579 संदीप: वाचक शाखा, व0पु0अ0 कार्यालय
19: अ0उ0नि0 नवीन सिंह: थाना बसन्त विहार
20: कां0 1061 अनुज: थाना बसन्त विहार
21: कां0 741 गौरव: थाना बसन्त विहार
23: कां0 31 शार्दूल: थाना बसन्त विहार
24: कां0 1055 सोमपाल: थाना बसन्त विहार

About Author