देहरादून: देहरादून जिले की कमान संभालने के बाद से ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का महिला सुरक्षा व नशे के खिलाफ पूरा फोकस है। इसके साथ ही शहरवासियों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने के समय-समय पर निर्देश जारी किए जा रहें। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल पूरी तरह फायर दिखे। उन्होंने रानीपोखरी थाने से जुड़े एक जमीनी विवाद को लेकर पूर्व थानाध्यक्ष को भरी मीटिंग से ही निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को नसीहत दी है कि यदि किसी की भी जमीनों के प्रकरण में संलिप्तता सामने आई तो तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार शाम को पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी एसपी, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी ने हर थानाध्यक्ष से मुकदमों की प्रगति के बारे में पूछा। इस दौरान रानीपोखरी में दर्ज जमीन से जुड़े एक मामले में चर्चा शुरू हुई। इस दौरान रानीपोखरी थाने से संबंधित एक केस में पूर्व थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई तो उन्होंने क्राइम मीटिंग में ही पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने जमीन धोखाधडी संबंधी मुकदमों की समीक्षा करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी व्यक्ति व गिरोह की ओर से अवैध तरीके से संपति पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। अवैध कब्जे किए जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाई जाती है तो संबंधित थाना व चौकी प्रभारी के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का मुख्य फोकस नशा व शराब तस्करों पर कार्रवाई करने को लेकर रहा। उन्होंने बार-बार दोहराया कि इस पर लगाम लगाया जाए। साथ ही थानाध्यक्षों को अल्टीमेटम दिया कि नशे की खरीद फरोख्त से संबंधित शिकायतें मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने डोईवाला कोतवाली की ओर से नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई पर थानाध्यक्ष की पीठ भी थपथपाई।

More Stories
किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी रैफी को भेजा जेल, दो किशोर पहुंचे बाल सुधार गृह
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी