देहरादून: राजधानी में वक्त बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार इनोवा चालक ने पैदल व बाइक पर सवार कुछ लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार घायल बताए जा रहें हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ओल्ड सर्वे रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार इनोवा ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। पुलिस के अनुसार, जाखन की ओर से ओल्ड सर्वे रोड आ रही इनोवा कार को गुनीत चला रहा था। तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, इसके बाद पैदल चल रहे लोगों को रौंदा और फिर एक घर में घुस गई।
हादसे में बाइक पर सवार रोहित फिलिप और उनका बेटा अनूप फिलिप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रोहित फिलिप की मौत हो गई, जबकि अनूप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इनोवा चालक को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी